पैरिस में 1.75 करोड़ में बिका चंडीगढ़ का हैरीटेज फर्नीचर
चंडीगढ़


शहर की हैरीटेज धरोहर की विदेशों में तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि शहर का हैरीटेज फर्नीचर एक बार फिर विदेश में नीलाम हुआ है। ली-कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए 6 हैरीटेज फर्नीचर को पैरिस में इस बार 1.75 करोड़ रुपए में नीलाम किया गया। इसमें पी.यू. की लाइब्रेरी का रीडिंग टेबल 89 लाख में बिका है। इसके अलावा कुर्सियां भी इस नीलामी में लाखों में बिकी हैं।
गृह मंत्रालय द्वारा हैरीटेज फर्नीचर की सेल और एक्सपोर्ट पर बैन लगाया हुआ है। फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगाने के लिए केंद्र ने कई बार कदम उठाए, लेकिन हर बार सरकार और स्थानीय प्रशासन को विफलता ही हाथ लगी। एडवोकेट अजय जग्गा ने शहर के एडवाइजर और हैरीटेज आइटम प्रोटैक्शन सैल के चेयरमैन मनोज परिदा को भी इस संबंध में शिकायत दी है और हैरिटेज फर्नीचर की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है।


6 आइटमें हुईं नीलाम :-



  • आर्म चेयर 10.67 लाख

  • रीडिंग टेबल 89 लाख

  • कंगारू चेयर 29.64 लाख

  • लकड़ी का डैस्क 6 लाख

  • पी.जे. सोफा 14.23 लाख

  • कुर्सियों का जोड़ा 11 लाख



Popular posts